राशिफल 29-Apr-21

तनु पुलकेउ हियँ हरषु सुनि बेनि बचन अनुकूल।
भरत धन्य कहि धन्य सुर हरषित बरषहिं फूल॥
जय श्री राम ….. जय वीर हनुमान …..

कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन का राशिफल
29-Apr-21

मेष ( च, चू, चे, ला, ली, लू, ले, लो, अ ):-
बीती बातों को भूलने की चेष्टा करें. सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा. नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी. पुराने संबंधों में प्रगाढ़ बढ़ेगी. जीवन साथी से मधुरता बनाएं. ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 3
# आपके लिए उपाय => पूर्व दिशा में अपने इष्ट देव को प्रणाम करें।

वृष ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):-
उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी. किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे. दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे. आलस्य का त्याग करें. प्रणय संबंध मधुर बनेंगे. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 2
# आपके लिए उपाय => पार्वती जी को प्रणाम करें।#

मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):-
महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध व विलंब से मन चिंतित होगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति एवं अनावश्यक नयी घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव. जीविका क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : बैंगनी शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => फूल वाले पौधों में पानी डालें।

कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):-
पुरानी बातों कों भूल वर्तमान के साथ समझौता करें. निर्थक छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव संभव. प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखित होगा. अत: धैर्य से काम लें. ==> शुभ रंग : खाकी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => आधा कप फीका दूध पीएं।

सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):-
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी कतई न करें. ढ़ेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे. निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें. नाजुक संबंधों के बीच कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनायें. ==> शुभ रंग : स्लेटी शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => किसी भी मंदिर के शिखर का दर्शन करें।

कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):-
भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी. शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में लापरवाही हितकर नहीं है. घरेलू कार्यों में व्यय होगा. महत्वपूर्ण निर्णय में मन दुविधाग्रस्त होगा. आय एवं व्यय में संतुलन बनायें. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => पुरानी फाइलें और फालतू कागज फाड़कर फेंक दें। काम करने की टेबल साफ रखें।

तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):-
किसी प्रणय संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा. मूल्यवान समय को व्यर्थ में न गंवाये. अच्छी भावनाओं के बावजूद परिजनों की असन्तुष्टि से मन दुखित होगा. शासन-सत्ता क्षेत्र में क्रियाशीलता बढ़ेगी. ==> शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 7
#आपके लिए उपाय => नारियल पानी पीएं।

वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):-
घरेलू समस्याओं को बाहर तमाशा न बनने दें. विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव. जीविका में व्यस्तता बढ़ेगी. किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी. घर में प्रसन्नता रहेगी. ==> शुभ रंग : नीला शुभ अंक : 6
#आपके लिए उपाय => हनुमान जी के मंदिर में लाल ध्वजा (झंडी) दान दें।

धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):-
कल्पनाएं व आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी. नैतिक दायित्वों के प्रति लापरवाही न करें. प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा. अपनी वाणी से दूसरों को कष्ट न पहुंचाएं. ==> शुभ रंग : सुनहरा शुभ अंक : 9
#आपके लिए उपाय => केसर या केसर से बनी कोई चीज मंदिर में चढ़ाएं।

मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):-
आपकी कटु वाणी एवं दूसरों की आलोचना कुछ सम्बन्धों में हानिकारक हो सकती है. कर्जदारों से मन परेशान होगा. नए क्षेत्रों मे प्रयास से लाभ संभव. समस्याओ के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी. ==> शुभ रंग : लाल शुभ अंक : 4
#आपके लिए उपाय => अपनी उम्र से बड़े व्यक्ति को दही बड़े खिलाएं।

कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):-
कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होगी. सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा. राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा. विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही ना करें. ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 2
#आपके लिए उपाय => मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।

मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):-
नये क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव. समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी. नये सम्बन्धों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी. राजनीति तथा शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भविष्य उत्तम है. ==> शुभ रंग : भूरा शुभ अंक : 5
#आपके लिए उपाय => माता या मां के समान किसी महिला को प्रणाम करें।

Leave a Comment